सोनभद्र, अगस्त 14 -- सोनभद्र, संवाददाता। जिलाधिकारी बीएन सिंह की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में गुरुवार को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान अधिकारी, कर्मचारी व जन मानस को विभाजन विभीषिका पर आधारित घटनाओं की डाक्यूमेंट्री फिल्म दिखायी गई। विभाजन विभीषिका पर आधारित बनायी गयी रंगोली व स्टैण्डी के माध्यम प्रदर्शनी भी लगायी गयी। डीएम ने कहा कि विभाजन विभीषिका एक ऐसी त्रासदी आयी थी, जिसमें पंजाब, जम्मू कश्मीर सहित बार्डर प्रांत के राज्यों के लोगों को सबसे अधिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ा था। महिलाओं को भी बहुत सी परेशानियों व समस्याओं से जुझना पड़ा था। विभाजन विभीषिका दिवस पूर्वजों की आजादी की कीमत को याद दिलाती है। कहा कि हम सब यहां इतिहास के उस करुण अध्याय को स्मरण करने के लिए एकत्रित हुए हैं, वह अध्याय, जि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.