नई दिल्ली, फरवरी 24 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली आर्ट गैलरी (डीएजी) में चल रही प्रदर्शनी 'ड्रॉइंग ए नेशन: द डेल्ही शिल्पी चक्रा' देश के विभाजन के दर्द को जीवंत कर रही है। 1949 में स्थापित दिल्ली शिल्पी चक्र भारत के सबसे लंबे समय तक चलने वाले और प्रभावशाली कलाकार समूहों में से एक है, जिसकी स्थापना विभाजन के बाद लाहौर से विस्थापित कलाकारों ने की थी। बी.सी. सान्याल, पीएन मागो, कनवल कृष्णा, केएस कुलकर्णी और धनराज भगत जैसे प्रमुख कलाकारों की रचनाएं इस प्रदर्शनी में शामिल हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...