चाईबासा, अगस्त 25 -- चाईबासा। मंझरी प्रखंड के पिल्का स्थित पद्मावती जैन सरस्वती शिशु-विद्या मंदिर पिलका, जमशेदपुर विभाग स्तरीय प्रश्नमंच प्रतियोगिता मे अंग्रेजी विषय पर दूसरा स्थान हासिल कर विद्यालय व क्षेत्र का नाम रोशन किया है।प्रश्नमंच के 11चक्रो एवं 3 टाई मे विद्यालय के छात्र भैया-प्रिस गोप,लक्ष्मण सोरेन, बहन-गीतअलका सावैयां ने शानदार प्रदर्शन किया। उल्लेखनीय है कि इस प्रश्नमंच मे प.सिंहभूम, पू.सिंहभूम, सरायकेला-खरसांवा तीन जिलो के प्रतिभागी सम्मिलित हुए। सोमवार को वंदना-सभा मे विद्यालय अध्यक्ष जवाहरलाल नन्द, सचिव मिथिलेश कुमार नन्द ने विजेता भैया-बहन को सम्मानित करते हुए उज्जवल भविष्य की शुभकामनाए दी।इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य, आचार्य दीदीजी एवं भैया-बहन उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.