देवरिया, अप्रैल 8 -- देवरिया, निज संवाददाता। गर्भवती की मौत मामले में सोमवार को आयुर्वेद विभाग ने शहर के रामनाथ देवरिया स्थित स्वास्थ्य हॉस्पिटल को सील कर दिया। टीम ने अस्पताल पर नोटिस चस्पा कर आयुर्वेद में पंजीकरण कराकर एलोपैथी का अस्पताल चलाने पर एक सप्ताह में स्पष्टीकरण मांगा है। सुरौली थाना क्षेत्र के पाण्डेय सरौरा निवासी छोटेलाल गौडं की पिछले साल 12 जुलाई को शादी हुई। उसकी पत्नी उर्मिला देवी 22 वर्ष गर्भवती थी। बुधवार 2 अप्रैल को प्रसव पीड़ा होने पर उर्मिला देवी को आशा सरकारी अस्पताल की जगह शहर के देवरिया रामनाथ स्थित स्वास्थ्य हास्पिटल में भर्ती करायी। उसने कम पैसे में प्रसव कराने का झांसा दिया था। अस्पताल पर बताया गया कि महिला का ब्लड कम है और आपरेशन करना पड़ेगा। उर्मिला के परिजनों से आपरेशन करने के नाम पर 25 हजार रूपया जमा कराया ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.