चाईबासा, नवम्बर 4 -- चाईबासा, संवाददाता। जिला कृषि पदाधिकारी अमरजीत कुजूर ने जिला कृषि सभागार में तीन प्रखंडों चाईबासा, जगन्नाथपुर तथा नोवामुंडी प्रखंड में धान उत्पादकता की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान प्रखंड तकनीक प्रबंधकों से धान उत्पादन के बारे में विस्तार से जानकारी ली। इस दौरान बताया गया कि अभी धान के फसलों को काटा जा रहा है, इसलिए इसकी उत्पादकता की समुचित जानकारी प्रखंडों से प्राप्त नहीं हो पाई। तकनीक प्रबंधकों ने बताया कि इस वर्ष धान की बेहतर पैदावार हुई है। उल्लेखनीय है कि डीआरआरएच 2 वैरायटी की किस्म के धान के फसलों को इन प्रखंडों में लगाया गया है और प्रायोगिक तौर पर सफल होने पर इसके बीजों का अन्य प्रखंडों में विस्तार दिया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.