लखनऊ, जनवरी 28 -- राज्य कर विभाग को जीएसटी उपायुक्त प्रशांत कुमार सिंह का इस्तीफा अब तक नहीं मिला है। विभाग के अधिकारियों के मुताबिक इस्तीफा मिलने के बाद शासन को पूरे मामले की रिपोर्ट आयुक्त कार्यालय से भेजी जाएगी, जिस पर आगे की कार्रवाई होगी। विभाग के अधिकारियों के मुताबिक इस्तीफे की जानकारी उन्हें भी सोशल मीडिया से ही मिली है। इस तरह के मामलों में शासन को पूरी रिपोर्ट भेजी जाती है। हालांकि, यह रिपोर्ट इस्तीफा आने के बाद ही भेजी जाएगी। शासन के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक रिपोर्ट के आधार पर शासन स्तर से मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी। उपायुक्त ने अपना इस्तीफा सीधे राज्यपाल को भेजा है। इस्तीफे में प्रशांत कुमार सिंह ने लिखा है कि यह कदम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समर्थन में उठाया है। विभाग के अधिकारी कहते...