सहरसा, मई 28 -- सहरसा। भाजपा नेता विजय बसंत से बयान जारी करते हुए कहा है कि विभाग की लापरवाही से सरकार की बदनामी होती है। शुक्रवार को शहर के गंगजला ढाला पर निर्माण के अंतिम चरण पर पहुंच रहे लाइट ओवरब्रिज की ढलाई होता देख खुशी हुई। जब पास जाकर देखा तो अचंभित रह गया क्योंकि बिजली पोल हटा नहीं ढलाई के लिए छड़ बांध दिया गया था। जब इस संबंध में जानकारी लिया तो पता चला बिजली विभाग को पोल हटाना था। उसके बाद बिजली कार्यपालक अभियंता और एसडीओ से बात कर वस्तुस्थिति से अवगत कराते संज्ञान में देते हुए कहा कि विभाग की लापरवाही के कारण सरकार की बदनामी होती है जो ठीक नहीं है। अधिकारियों ने मंगलवार को उसे देखने की बात कही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.