पीलीभीत, मार्च 21 -- खंड विकास अधिकारी संजय कुमार यादव की अध्यक्षता में ब्लाक क्षेत्र की ग्राम पंचायत सददरपुर और आराजी बौरख में शुक्रवार को ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। खंड विकास अधिकारी संजय कुमार यादव ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, फार्मर रजिस्ट्री, प्रधानमंत्री आवास के सर्वे, राशनकार्ड, फैमिली आईडी, मनरेगा, पेंशन आदि के बारे में बताया। अधिकारियों ने ग्राम चौपाल में अपने-अपने विभाग की योजनाओं के बारे में उपस्थित ग्रामीणों को जानकारी दी गई। जो समस्याएं आई, उसको सुनकर अधिकारियों ने समाधान कराया। खंड विकास अधिकारी ने लापरवाही बरतने पर संबंधित के विरुद्ध कार्यवाही करने की हिदायत दी। संचालन कर रहे एडीओ कृषिरक्षा तेज बहादुर ने चौपाल के उद्देश्य पर विस्तारपूर्वक चर्चा की। ग्राम पंचायत आरजी बौरख में ग्राम चौपाल का भी आयोजन हुआ। इस मौके पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.