जमशेदपुर, फरवरी 7 -- जमशेदपुर। एमजीएम मेडिकल कॉलेज के विभिन्न विभागों की जरूरत के अनुसार वहां मशीन और उपकरण खरीदे जाएंगे। इसको लेकर यहां के प्राचार्य डॉक्टर संजय कुमार ने विभिन्न विभागों के अध्यक्षों से जानकारी मांगी है। उन विभागाध्यक्षों से कहा गया है कि ना सिर्फ छात्राओं की पढ़ाई के लिए बल्कि अस्पताल में मरीजों की जरूरत और ऑपरेशन में जरूरत के अनुसार मशीनों उपकरणों के नाम एवं इसकी खरीदारी में लगने वाले लगभग राशि की जानकारी दें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...