भभुआ, फरवरी 2 -- कैमूर के चैनपुर-भभुआ मार्ग पर सड़ रहे हैं यूकेलिप्टस के दर्जनों पेड़ समय पर उठाव या नीलामी करने से विभाग को मिल सकता है राजस्व (बोले भभुआ) भभुआ, नगर संवाददाता। वन विभाग की अनदेखी से सड़क किनारे गिरे पेड़ नष्ट हो रहे हैं। लेकिन, इसका बोटा बनाकर उठाव नहीं किया जा रहा है। यह पेड़ तेज आंधी-तूफान अथवा पुराने होकर जड़े कमजोर होने की वजह से सड़क किनारे गिरे हैं। लेकिन महीनों से यह पेड़ ऐसे ही पड़े-पड़े सड़ रहे हैं। चैनपुर-भभुआ मुख्य सड़क पर पेड़ों का ऐसा हाल देखा जा सकता है। भभुआ से बेतरी के बीच और बेतरी से चैनपुर के बीच सड़क किनारे दर्जनों की संख्या में बड़े-बड़े यूकेलिप्टस के पेड़ गिरे हुए दिखे। राहगीर चंद्रदेव बिंद और प्रेमचंद सिंह बताते हैं कि इस मार्ग से गुजरते वक्त भारी वाहनों को इन गिरे हुए तनों के कारण परेशानी झेलनी पड़ती है। संकरी सड़क पर...