नैनीताल, जनवरी 29 -- नैनीताल, वरिष्ठ संवाददाता। डॉ. आरएस टोलिया उत्तराखंड प्रशासन अकादमी नैनीताल की ओर से राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस प्रभाग, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के सहयोग से ई-गवर्नेंस थ्रो आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (कृत्रिम बुद्धिमत्ता के माध्यम से ई-गवर्नेस) विषय पर तीन दिनी प्रशिक्षण गुरुवार से शुरू किया गया। शुभारंभ अकादमी के महानिदेशक बीपी पांडेय ने किया। उन्होंने शासन व्यवस्था में कृत्रिम बुद्धिमत्ता के महत्व पर प्रकाश डाला। कहा कि एआई के माध्यम से शासकीय सेवाओं को अधिक तेज, कुशल, पारदर्शी, उद्देश्यपूर्ण, डेटा आधारित एवं सुरक्षित बनाया जा सकता है, जिससे आम नागरिकों को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा। उन्होंने एआई से जुड़े नैतिक, सृजनात्मक, भावनात्मक एवं मानवीय मूल्यों से संबंधित मुद्दों और चुनौतियों पर भी चर्चा की। व्यक्तिगत ए...