हापुड़, दिसम्बर 13 -- अर्वाचीन इंटरनेशनल स्कूल के संबंध में की गई शिकायत पर विभागीय सूचना नहीं मिलने पर आवेदक शिवम शुक्ला ने आरटीआई दायर की है। उन्होंने कहा कि बच्चों के हित को देखकर 25 अप्रैल को राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग को ईमेल पर शिकायत की थी। आयोग ने 23 जून को मामले का संज्ञान लेकर डीएम को मेल भेजकर मामले में आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए थे और उसकी प्रति आवेदक को भी भेजी थी। उन्होंने कहा कि जब उसने विभागों में संपर्क किया, तो बताया गया कि फाइल 10 सितंबर को पत्रांक एडीएम एफआर से होकर 15 सितंबर को पत्रांक डीपीओ कार्यालय पहुंच गया था। इसके बाद भी किसी स्तर से स्पष्ट जानकारी उपलब्ध नहीं कराई गई। शिवम शुक्ला ने कहा कि उसे फाइल की संपूर्ण कार्रवाई, प्रगति और वर्तमान स्थिति उपलब्ध कराई जाए। जिससे वह मामले की वास्तविक स्थिति के बारे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.