हल्द्वानी, जनवरी 27 -- हल्द्वानी। मानकों के पालन के लिए मंगलवार को संयुक्त विभागीय टीम ने वाहन रिपेयरिंग की दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान नौ दुकानों की जांच कर मानकों का पालन करने के निर्देश दिए गए। बताया कि वाहनों से निकलने वाले पुराने मोबिल ऑयल और पुराने पार्टस खुले मे फैंके जाने की शिकायतें लगातार मिल रही है। इसकी जांच के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इस मौके पर सिटी मजिस्ट्रेट गोपाल चौहान, नगर आयुक्त परितोष वर्मा, वैज्ञानिक सहायक आयुष नेगी आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...