चतरा, फरवरी 9 -- सिमरिया निज प्रतिनिधि चतरा जिले के कई स्कूलों में आज भी छात्राओं के लिए शौचालय की व्यवस्था नहीं हैं। इन स्कूलों की छात्रायें स्कूल के बाहर ही शौच के लिये जाती है। विभागीय आंकड़ों पर गौर करें तो पचीस ऐसे स्कूल है, जहां बेटियों के लिए शौचालय की सुविधा नहीं है। मगर संख्या इससे कहीं ज्यादा है। चतरा शिक्षा विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, जिले के पचीस ऐसे स्कूल हैं, जहां बेटियों के लिए शौचालय नहीं है। वहीं करीब 38 ऐसे स्कूल हैं जहां छात्रों के लिए भी शौचालय की सुविधा नहीं है। साथ ही विभाग की ओर से यह भी दावा किया जा रहा है कि यह पहले का आंकड़ा है। अब कई स्कूलों में शौचालय बना दिए गए हैं। मालूम हो कि सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी स्कूलों में छात्र-छाओं के लिए अलग-अलग शौचालय बनवाने का आदेश दिया है। जिले के कई स्कूलों में शौचालय की जर्जर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.