गोरखपुर, जनवरी 20 -- गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के महामंत्री विनोद राय के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य कार्मिक अधिकारी से मुलाकात कर जेई/एलडीसी कोटा के अंतर्गत 25 प्रतिशत विभागीय परीक्षा में हुई कथित अनियमितताओं की जांच की मांग की। प्रतिनिधिमंडल ने गलत मूल्यांकन और द्विभाषी प्रश्न पत्र उपलब्ध न होने जैसे गंभीर मुद्दों पर ज्ञापन सौंपा। इस दौरान यांत्रिक कारखाना मंडल अध्यक्ष ईश्वर चंद्र विद्यासागर, मंडल मंत्री कुलदीप मणि त्रिपाठी, दीपक चौधरी, लक्ष्मी चन्द श्रीवास्तव, दीपक प्रजापति, एसके खरे, अंशुमाल पाठक, अभिषेक गुप्ता, अनिल गौतम, चंद्रेश्वर शुभम गुरुंग, अमित सिंह, राजकुमार गुप्ता, कैलाश, अखिलेश तिवारी आदि उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.