पलामू, जनवरी 31 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय राजनीति विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ दिलीप कुमार शनिवार को सेवानिवृत हो गए। सेवानिवृति के अवसर पर शिक्षक संघ, राजनीति विभाग और जीएलए कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में सम्मान सह विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जीएलए कॉलेज के प्राचार्य डॉ राकेश कुमार एवं शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ आरके झा ने संयुक्त रूप से किया। शिक्षक संघ के सचिव डॉ राजेंद्र सिंह ने डॉ दिलीप कुमार के व्यक्तित्व, शैक्षणिक योगदान एवं उनके साथ जुड़े अपने अनुभवों को साझा किया। वहीं जीएलए कॉलेज की राजनीति विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ ऋचा सिंह ने उनके सरल, सहज एवं सौम्य व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए उनके सफल सेवा काल की प्रमुख उपलब्धियों को रेखांकित किया।अपने उद्बोधन में डॉ दिलीप कुमार ने अपने सेवा क...