फिरोजाबाद, जनवरी 7 -- मौसम में बदलाव को देखते हुए नगर आयुक्त के निर्देश पर बुधवार को बंदर पकड़ो अभियान शुरू किया। लोगों की शिकायत के आधार पर यह अभियान नगर के दो क्षेत्रों में चलाया गया। टीम के सदस्यों ने दोनों स्थानों से लगभग 45 बंदरों को पकड़ा जिन्हें बाद में शहर की सीमा से बाहर छोड़ दिया। एसएफआई शैलेंद्र कुमार ने बताया कि मंगलवार को मौसम खराब होने के कारण नगर आयुक्त गुंजन द्विवेदी के निर्देश पर अभियान रोक दिया गया था। मौसम साफ होते ही अभियान फिर से शुरू किया। लोगों की शिकायत के आधार पर यह अभियान शहर के मोहल्ला विभवनगर के अलावा रानीवाला कंपाउंड में चलाया जहां से बंदर पकड़ने वाली टीम ने लगभग 45 बंदरों को पकड़ा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.