मधुबनी, अप्रैल 14 -- मधुबनी। जिले के विभन्नि थानों की पुलिस ने अलग-अलग मामलों में सोमवार को 18 लोगों को गिरफ्तार किया है। कोर्ट से जारी वारंट के आधार पर 11 लोगों की गिरफ्तारी हुई है। हत्या के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। जबकि शराबबंदी कानून के उल्लंघन में एक व्यक्ति की गिरफ्तारी हुई है। आर्म्स एक्ट के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। मारपीट एवं अन्य मामलों में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार ने यह जानकारी देते हुए कहा कि पुलिस की अलग-अलग कार्रवाई में 498 लीटर शराब जब्त की गई। उन्होंने बताया कि सघन वाहन चेकिंग अभियान के तहत 65 वाहन चालकों से एक लाख 33 हजार पांच सौ रुपए से अधिक का ई-चालान काटा गया। विभन्नि मामलों में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए सभी थानाध्यक्षों को विशेष अभियान चल...