लखनऊ, अप्रैल 1 -- लखनऊ- विशेष संवाददाता बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा है कि राज्यों की सरकारें अपनी विफलताओं को छिपाने के लिए जिलों, शहरों व संस्थानों का नाम बदल रही हैं। उन्होंने कहा है कि समाजवादी पार्टी सरकार की तरह महाराष्ट्र, उत्तराखंड व यूपी में भाजपा सरकारों द्वारा ऐसा कर संकीर्ण राजनीति का परिचय दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वर्ष 1995 के अविभाजित उत्तर प्रदेश से लेकर 2012 तक बसपा की चार बार की सरकारों में गुड गवरनेंस को ध्यान में रखकर कल्याणकारी काम किए गए। मौजूदा सरकारों को इससे जरूर सीख लेनी चाहिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.