पटना, फरवरी 2 -- विधान परिषद में सभापति अवधेश नारायण सिंह ने अध्यासी सदस्य मनोनीत किए। सोमवार को बजट सत्र के पहले दिन राज्यपाल के अभिभाषण के बाद दूसरे सत्र में उन्होंने चार सदस्यों को मनोनीत किया। इनमें डॉ. संजीव कुमार सिंह, नवल किशोर यादव, मदन मोहन झा और महेश्वर सिंह शामिल हैं। दूसरे सत्र में प्रभारी मंत्री अशोक चौधरी ने सदन के पटल पर आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट रखी। इसके बाद जदयू एमएलसी नीरज कुमार ने राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव रखा। इस पर वाद-विवाद तीन और पांच फरवरी को होगा। दोनों सदनों ने जननायकों के निधन पर जताया शोक दोनों सदनों में जननायकों के निधन पर शोक जताया गया। सदस्यों ने एक मिनट का मौन रख श्रद्धांजलि दी। विधानसभा में पूर्व सांसद राजनीति प्रसाद, पूर्व विधायक अशोक चौधरी, पूर्व विधायक वीणा वादिनी के निधन पर शोक जताया गया।...