बोकारो, फरवरी 23 -- बोकारो, प्रतिनिधि। संपूर्ण विप्र समाज का सिटी पार्क में पश्चिमी गेट की तरफ आयोजित होने वाले विप्र होली मिलन समारोह सह स्थापना दिवस को लेकर विप्रगणों में भारी उत्साह है। इस आयोजन की तैयारियों को लेकर रविवार को सेक्टर 3 चक्की मोड़ स्थित भागवत कथा मंडप में संपूर्ण विप्र समाज के जिलाध्यक्ष विष्णु शंकर मिश्र की अध्यक्षता में बैठक हुई। जिसमें समाज के लोगों ने आयोजन को सुचारू व भव्य रूप से आयोजित करने को लेकर अपने विचार व सुझाव रखे। मौके पर कार्यकारी अध्यक्ष दिवाकर दुबे, महासचिव श्रवण कुमार झा सहित बिमलेश पांडेय, सुनील कुमार झा, शैलेन्द्र कुमार तिवारी, संजय कुमार मिश्र, अजय कुमार चौबे, मनोज पांडेय, अरुण पाठक, विनय कुमार पांडेय, डॉ श्रीहरि पांडेय, वीरेन्द्र कुमार चौबे, अशोक कुमार पाण्डेय, रवि चौबे आदि शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस...