मथुरा, दिसम्बर 10 -- राष्ट्रीय राजमार्ग पर राधा वैली के पास बन रही मन्नत रेजीडेंसी में निर्माण कार्य पर लगाई गई रोक के बाद भी निर्माण कार्य जारी रखने पर बुधवार को विकास प्राधिकरण के अधिकारियों के निर्देशन में सीलिंग की कार्रवाई को अंजाम दिया गया। विदित है कि मौजा गोविंदपुर में एक बड़ा भूखंड नगर निगम व अन्य दो सह खातेदारों के नाम दर्ज है। इस जमीन में अपना हिस्सा अलग करवाने के लिए सह खातेदारों ने एसडीएम सदर न्यायालय में वाद दायर किया था। इस पर तत्कालीन एसडीएम सदर ने भूमि का बंटवारा करने का आदेश भी जारी कर दिया। नगर निगम ने इस आदेश के खिलाफ अपर आयुक्त द्वितीय आगरा मंडल के न्यायालय में अपील दायर कर दी थी। इस पर न्यायालय ने एसडीएम सदर न्यायालय का आदेश निरस्त करते हुए दोबारा सुनवाई करने के आदेश जारी कर दिए। मामला अभी एसडीएम सदर के न्यायालय में ...