बगहा, दिसम्बर 16 -- जगदीशपुर,एक संवाददाता।विपीन हाई स्कूल बेतिया के पूर्व सेवानिवृत्त शिक्षक पंडित रामअवतार पाण्डेय(85)की निधन सोमवार को हो गई है।वे लंबे समय से बीमार थे।उनके योगदान,मार्गदर्शन व समर्पण ने न केवल छात्रों के भविष्य को संवारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई,बल्कि सम्पूर्ण विद्यालय परिवार पर अमिट छाप छोड़ी थी। वे अपने पीछे तीन पुत्र,समेत बेटी व नाती पोते समेत भरा पूरा परिवार छोड़ गए है।उनके निधन पर पूर्व मुखिया सूर्यनारायण सिंह,ओमप्रकाश सिंह,लालबहादुर मिश्र,सुनील पाण्डेय,विनय कुमार तिवारी आदि लोगो ने श्रद्धांजलि और संवेदना उनके प्रति अर्पित की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.