नोएडा, जनवरी 12 -- नोएडा। नोएडा इंटरप्रिनियोर्स एसोसिएशन के चुनाव में एक ही पैनल होने के कारण विपिन मल्हन और वीके सेठ की टीम निर्विरोध चुन ली गई। सोमवार को चुनाव अधिकारी ने इसकी घोषणा की। चुनाव अधिकारी योगेश आनंद, राकेश कत्याल, प्रदीप मेहता और सुभाष सिंघल ने सभी निर्वाचित उम्मीदवारों को प्रमाण-पत्र प्रदान किए। सेक्टर-6 स्थित एनईए के कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में विपिन मल्हन और वीके सेठ ने सभी का आभार व्यक्त किया। विपिन मल्हन ने कहा कि यह जीत केवल उनकी नहीं, बल्कि सभी उद्यमियों की जीत है। भविष्य में पूर्ण निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ उद्योगों के विकास, उद्यमियों की समस्याओं के निराकरण के लिए नियमित रूप से काम किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...