सिद्धार्थ, दिसम्बर 13 -- सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर शनिवार को राजकीय जिला पुस्तकालय में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें प्रतिभागियों ने सरदार पटेल के जीवन, उनके राष्ट्र निर्माण में योगदान और एकता-अखंडता के संदेश को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। लेखनी से सजी श्रद्धांजलि और निबंध प्रतियोगिता में छात्रों की भागीदारी रही। निर्णायक मंडल द्वारा किए गए मूल्यांकन में विपिन मिश्र को प्रथम, आलोक कुमार द्वितीय व कार्तिकेय नारायण को तीसरा स्थान मिला। जिला समन्वयक पुस्तकालय कृष्ण विहारी द्विवेदी ने बताया कि प्रतियोगिता को लेकर छात्र-छात्राओं में विशेष उत्साह देखने को मिला और इस तरह के आयोजनों से उनमें अध्ययन, लेखन व रचनात्मक सोच को बढ़ावा मिलता है। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.