बगहा, दिसम्बर 14 -- बेतिया, बेतिया कार्यालय रामकृष्ण विवेकानंद विद्या मंदिर विद्यालय में शनिवार को 23 वाँ वर्षिकोत्सव सह पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन विद्यालय के प्रांगण में किया गया। जिसके तहत 2024-25 में चयनित विषयवार अंग्रेजी, गणित एवं विज्ञान में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पाने वालो को पुरस्कृत किया गया।मुख्य अतिथि ने इस अवसर पर कहा कि हमें प्रगतिपथ पर सदा बढ़ते रहना चाहिए और विपरीत स्थिति में भी अपना साहस नहीं छोड़ना चाहिए एवं हार कभी नहीं मानना चाहिए एवं अभिभावक एवं शिक्षक के सहयोग से जीत अवश्य मिलेगी। उन्होंने सभी बच्चों के कार्यक्रम को सराहनीय कदम बताया विद्यालय के निदेशक मदन बनिक ने कहा आज के बच्चे कल के भविष्य हैँ इसलिए वे सदा सही रास्ते को चुनते हुए आगे बढ़ते रहें जो सफलता की की सीढ़ी तक जाती है इसके बाद प्रधानाचार्य राधाकांत ...