नोएडा, अक्टूबर 8 -- नोएडा। यातायात पुलिस ने अलग-अलग नियम तोड़ने पर बुधवार को 7285 वाहनों के चालान किए और 25 वाहनों को सीज किया। अधिकारियों ने बताया कि हेलमेट नहीं पहनने पर 4147, तीन सवारी बैठाने पर 374 और विपरीत दिशा में चलने पर 733 वाहनों के चालान किए गए। इसके अलावा काली फिल्म लगाने पर 7 वाहनों के चालान किए। पुलिस इन दिनों विपरीत दिशा, हेलमेट व तीन सवारी बैठाने के नियम का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चला रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.