नोएडा, फरवरी 4 -- नोएडा। यातायात पुलिस इन दिनों विपरीत दिशा में चलने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चला रही है। पुलिस ने तीन दिन में 2540 वाहनों के चालान किए हैं। विपरीत दिशा में वाहनों के चलने से जाम की समस्या होती है। इसके अलावा सड़क हादसों का खतरा भी कम होता है। इसी को देखते हुए पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह के निर्देश पर यातायात पुलिस विशेष अभियान चला रही है। डीसीपी यातायात मनीषा सिंह ने बताया कि 2 से 4 फरवरी तक विपरीत दिशा में चलने पर 2540 वाहनों के चालान किए गए। कोई कागजात नहीं होने पर 60 वाहन सीज किए गए। डीसीपी ने बताया कि नोएडा-ग्रेटर नोएडा के अलग-अलग मुख्य प्वाइंट पर विपरीत दिशा में चलने वाले वाहनों की जांच की जा रही है। विपरीत दिशा में वाहनों को चलने से रोकने के लिए जिले के तीनों प्राधिकरण के साथ मिलकर जरुरी उपाय भी किए जाएंगे।
हिंदी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.