चाईबासा, जून 1 -- चाईबासा। सदर बाजार चाईबासा स्थित काली मंदिर में 28 जून को आयोजित विपदतारिणी पूजा की जाएगी। पूजा के सफल संचालन को लेकर श्री श्री काली मंदिर ट्रस्ट कमिटी के पदाधिकारियों तथा सदस्यों ने रविवार को मंदिर प्रांगण में तैयारी बैठक किया। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी विपदतारिणी पूजा पूरे विधि विधान के साथ धूमधाम से होगा। प्रसाद प्रति कूपन शुल्क चार सौ रुपए निर्धारित किया गया है। यह पूजा लगभग पिछले दो सौ वर्षों से भी अधिक समय से की जा रही है। बैठक में कमिटी के अध्यक्ष सव्यसाची राय , सचिव सुशांत राय , सदस्य त्रिशानु राय , विधुत राय , नाडु गोपाल राय , प्राप्ति राय , दिवेन्दु राय , प्रदीप राय , हीरा लाल राय , श्लोक राय आदि उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.