पटना, मई 25 -- जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा है कि विपक्ष के पास न तो स्पष्ट विजन है और ना ही 15 वर्षों के शासन की कोई उल्लेखनीय उपलब्धि है। उनकी पूरी राजनीति झूठ, भ्रम और दुष्प्रचार पर आधारित है। वहीं हमारे पास विकास की मजबूत और प्रमाणित उपलब्धियां हैं। जनसेवा का सशक्त रिकॉर्ड है। सबसे महत्वपूर्ण हमारे नेता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की बेदाग और ईमानदार छवि है, जो हमारी सबसे बड़ी राजनीतिक पूंजी है। श्री कुशवाहा रविवार को जदयू प्रदेश कार्यालय के कर्पूरी सभागार में मीडिया, आईटी और प्रवक्ताओं की कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों से कहा कि अगर हम रोज सिर्फ चार प्रमुख उपलब्धियां सोशल मीडिया पर साझा करें, तो शायद दिन कम पड़ जाएं, लेकिन हमारी उपलब्धियां समाप्त नहीं होंगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.