गिरडीह, अगस्त 8 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। कांग्रेस के गिरिडीह जिलाध्यक्ष धनंजय कुमार सिंह ने गुरुवार को लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी से रांची में मुलाकात की। झारखंड दौरे पर आए राहुल गांधी से मिलकर जिलाध्यक्ष सिंह ने सांगठनिक मुद्दों पर चर्चा की। धनंजय सिंह ने राहुल गांधी को बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं की सक्रियता और संगठन पर चल रहे कार्यों की जानकारी दी। बताया कि संगठन को मजबूत करने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। लोगों को कांग्रेस की विचारधारा से जोड़ने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है। धनंजय सिंह ने कहा कि राहुल गांधी से मुलाकात के बाद झारखंड के नेताओं व कार्यकताओं में उत्साह का संचार हुआ है। कहा कि कांग्रेस पार्टी राज्य में संगठन मजबूत करने के लिए जोर शोर से कार्य कर रही है। गांव-गांव जाकर लोगों को संगठन से जोड़ने का काम किय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.