गुड़गांव, मई 24 -- गुरुग्राम, प्रमुख संवाददाता। भाजपा कार्यालय गुरुकमल में शनिवार को महारानी अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान केंद्रीय संसदीय बोर्ड की सदस्य डॉ.सुधा यादव ने कहा कि देवी अहिल्याबाई का जीवन समर्पण, न्याय और सेवा का अद्वितीय उदाहरण है। विपक्ष की सरकारों ने उनके इतिहास को छिपाया। पूर्व की सरकारों पर निशाना साधते हुए डॉ.सुधा यादव ने कहा कि अच्छे शासकों को विपक्ष की सरकारों ने इतिहास के पन्नों पर अंकित नहीं होने दिया। समाज और आने वाली पीढ़ी को अच्छे शासकों और इतिहास की जानकारी देना हमारा कर्तव्य है। एक महिला शासक के रूप में अहिल्याबाई होल्कर ने समाज और देश के लिए जो किया वह कल्पना से परे है। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर को महिलाओं ने लीड किया ऐसे ही 300 साल पहले अहिल्याबाई होलकर ने करके दि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.