आरा, नवम्बर 16 -- कहा-वोट देने पर महिला की हत्या भाजपा के कोर वोटरों पर हमला सहार, संवाद सूत्र। सवर्ण आयोग के अध्यक्ष एवं बिहार सरकार के पूर्व मंत्री डॉ. महाचंद्र प्रसाद सिंह रविवार को भोजपुर जिले के चौरी थाने के दुल्लमचक गांव पहुंचे। उन्होंने मृतका निक्की देवी के परिजनों से मुलाकात कर संवेदना प्रकट कर आर्थिक सहयोग दिया। उन्होंने कहा कि एक महिला को उसके लोकतांत्रिक अधिकारों के शांतिपूर्ण प्रयोग पर गोली से मार डालना सीधे-सीधे भाजपा के कोर वोटर पर हमला है। महागठबंधन पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि उनकी राजनीति का आधार ही हिंसा , वैमनस्य और दहशत का वातावरण रहा है। आरोप लगाया कि हत्या के साथ ही क्षेत्र में दहशत फैलाने की नीयत से अपराधियों ने बनिया और तेली समाज के कई परिवारों के घरों में लूटपाट की। इस कार्रवाई में आपराधिक उद्देश्य से अधिक ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.