काशीपुर, फरवरी 10 -- काशीपुर, संवाददाता। जिला प्रभारी एवं कैबिनेट गणेश जोशी ने कहा कि विपक्ष द्वारा मनरेगा को समाप्त किए जाने की अफवाह निराधार है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में योजना और अधिक मजबूत हुई है। मंगलवार को कैबिनेट मंत्री जोशी ब्लॉक सभागार में आयोजित विकसित भारत-रोजगार और आजीविका गारंटी मिशन (ग्रामीण) वीबी-जी राम जी बिल-2025 पर आधारित जनसंवाद कार्यक्रम को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा वर्ष 1989 में जवाहर रोजगार योजना से शुरू होकर समय-समय पर योजना का नाम परिवर्तित किया गया है। कहा कि अब वीबी-जी राम जी योजना के तहत ग्रामीण परिवारों को 100 के स्थान पर 125 दिन का गारंटीशुदा रोजगार मिलेगा। उत्तराखंड जैसे पर्वतीय राज्यों में रिटेनिंग वॉ...