कौशाम्बी, अप्रैल 14 -- एक दिवसीय दौरे पर सोमवार को कौशाम्बी पहुंचे उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि कांग्रेस, सपा, बसपा समेत सभी विपक्षी दलों ने बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर के सपनों को कुचलने का काम किया है। भाजपा एक-एक कर उनके सपनों को पूरा कर रही है। उन्होंने यहां 792. 22 लाख की लागत से बने नगर पालिका परिषद भरवारी के नव निर्मित कार्यालय का लोकार्पण किया। रसूलपुर गिरसा चौराहे पर संविधान निर्माता की प्रतिमा का अनावरण किया। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्षी दल बाबा साहब के दुश्मन हैं। नेहरू की सरकार में बाबा साहब को अपने पद से इस्तीफा देना पड़ गया था। सपा सत्ता में आई तो उसने कन्नौज में डॉ. भीमराव आंबेडकर के नाम पर बने मेडिकल कॉलेज का नाम बदल दिया। बसपा ने बाबा साहब के नाम पर सिर्फ वोट हासिल करने का काम किया है। जिनके लिए कुछ करन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.