रांची, दिसम्बर 15 -- हजारीबाग, शिक्षा प्रतिनिधि। विनोबा भावे विश्वविद्यालय (विभावि) का 29वां अंतर महाविद्यालय युवा महोत्सव 'झूमर-2025' का शुभारंभ सोमवार को एक भव्य सांस्कृतिक महाकुंभ के साथ हुआ। युवा महोत्सव का आगाज़ शोभायात्रा के साथ हुआ, जिसकी शुरुआत पूर्वाह्न में केबी महिला कॉलेज और अन्नदा कॉलेज से हुई। शोभायात्रा को कुलपति प्रोफेसर चंद्र भूषण शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर (फ्लैग ऑफ) रवाना किया। सांस्कृतिक शोभायात्रा ने किया मंत्रमुग्ध यह शोभायात्रा कचहरी चौक होते हुए झील के त्रिमूर्ति चौक, डीवीसी चौक, नेशनल हाईवे से गुजरते हुए सीधे विश्वविद्यालय मुख्यालय के मुख्य द्वार पर पहुंची और फिर परिसर में प्रवेश कर उद्घाटन स्थल तक गई। इस यात्रा में 26 महाविद्यालयों के दलों ने भाग लिया। इन सभी दलों ने शोभायात्रा के दौरान अपनी-अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुत...