गया, फरवरी 16 -- अर्क ढिबरिया के खेल मैदान में स्टार क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच में बेला बाजार की टीम ने एके स्टार विनोबानगर को चार विकेट से हराकर ट्रॉफी अपने नाम किया। बेला टीम के खिलाड़ी रणजीत कुमार को हरफनमौला प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए एके स्टार विनोबानगर की टीम निर्धारित 20 ओवरों में 221 रन बनाया। एके स्टार की ओर से बल्लेबाज रवि कुमार टॉप स्कोरर रहें। लक्ष्य का पीछा करते हुए बेला की टीम ने 17 वें ओवर में छह विकेट खोकर प्राप्त कर लिया। बेलागंज की ओर से रणजीत कुमार ने 32 रनों की पारी खेली और चार विकेट भी चटकाए। ट्रॉफी का वितरण पूर्व मंत्री डॉ. अनिल कुमार, लोजपा नेता कमलेश शर्मा, पैक्स अध्यक्ष लड्डू शर्मा और नीतीश कुमार ने किया। पूर्व मंत्री अनिल कुमार ने कहा कि खे...