गोरखपुर, फरवरी 8 -- गोरखपुर। कुसम्ही जंगल स्थित विनोद वन के सुंदरीकरण की तैयारियां वन विभाग ने तेज कर दी हैं। विनोद वन में पार्किंग, कैंटीन निर्माण और संचालन के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। सुंदरीकरण के बाद विनोद वन न सिर्फ स्थानीय लोगों के लिए, बल्कि बाहर से आने वाले पर्यटकों के लिए भी आकर्षण का केंद्र बनेगा। वन विभाग के अनुसार, विनोद वन को ईको-टूरिज्म मॉडल पर विकसित करने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। योजना के तहत पार्क के भीतर व्यवस्थित पार्किंग की सुविधा के साथ पर्यटकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आधुनिक कैंटीन की व्यवस्था की जाएगी। डीएफओ विकास यादव ने बताया कि परियोजना का उद्देश्य लोगों को प्रकृति के करीब लाना और पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। इसके लिए पार्क में पर्यावरण संबंधी जानकारी देने वाले सूचना बोर्ड, नेचर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.