मधुबनी, मई 6 -- मधुबनी। नगर निगम कर्मचारी संघ एवं सफाई कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों का चयन आज सोमवार को नगर निगम के सभा कक्ष में सर्वसम्मति से किया गया। इस अवसर पर सभी कर्मचारियों ने एकजुट होकर नए पदाधिकारियों को समर्थन दिया और संघ की मजबूती का संकल्प लिया। चयन प्रक्रिया के तहत विनोद राम को सचिव, मोहन मंडल को अध्यक्ष, मो. जमीर को उप मंत्री तथा मो. अहमद अंसारी को कोषाध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा मो. नसीम, मो. इम्तियाज, सुरेश भंडारी, संतोष राम और मोहम्मद को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया। सभी पदाधिकारियों को सर्वसम्मति से यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। विभिन्न मुद्दे पर हुआ विमर्श: बैठक के दौरान नगर निगम कर्मचारियों ने संगठन की मजबूती, कर्मचारियों के अधिकार, सुविधाओं में सुधार, और सेवा शर्तों के संरक्षण जैसे विषयों पर गंभीरता से विचार-विमर्श किया। ...