रुद्रपुर, फरवरी 12 -- खटीमा। आरएलके सीनियर सेकंडरी स्कूल में इंटर के छात्र-छात्राओं को विद्यालय परिवार ने विदाई दी। विद्यालय प्रबंधक संजय कपूर, प्रधानाचार्य अनुज जोशी, उप प्रधानाचार्या प्रभा सिंह ने केक काटा।इस दौरान विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कक्षा 11 के छात्र-छात्राओं ने सीनियर को उपहार भी दिए। विदाई समारोह में विनोद‌ परिहार को मिस्टर फेयरवेल व रिया को मिस फेयरवेल का खिताब दिया। उन्हें मुकुट पहनाकर सम्मानित किया गया। विद्यालय प्रबंधक ने सभी विद्यार्थियो को परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने की शुभकामनाएं दीं। संचालन कक्षा 11 की छात्रा अनुष्का शर्मा व रिषिका गिहार ने किया। समारोह को सफल बनाने में सांस्कृतिक अध्यापिका आबिदा बानो व सह संचालिका सरोजनी बिष्ट ने सहयोग किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...