बिहारशरीफ, जून 6 -- विनोद बने सरकारी वकील, अधिवक्ताओं ने दी बधाई फोटो 6मनोज01- अधिवक्ता विनोद कुमार सिंह। शेखपुरा, निज संवाददाता। जिला न्यायालय में विधिज्ञ संघ के अध्यक्ष व वरीय अधिवक्ता विनोद कुमार सिंह को सरकार ने जीपी यानी सरकारी वकील नियुक्त किया है। सरकार के संयुक्त सचिव सह प्रभारी सचिव नितीश कुमार ने इस संबंध पत्र जारी किया है। नव नियुक्त सरकारी वकील ने बताया कि शेखपुरा न्यायालय में यह पद वर्ष 2017 से खाली पड़ा था। सरकारी वकील के पद पर स्थायी नियुक्ति होने से अब लंबित पड़े दीवानी एवं फौजदारी करीब 450 मुकदमों में सुनवाई शुरू की जाएगी। सरकारी वकील बनने पर विनोद कुमार सिंह को विशेष सचिव विपीन कुमार, चंद्रमौली यादव, राजेन्द्र प्रसाद सिन्हा, मनोज कुमार मन्नु, विजय सिंह, बनारसी यादव व अन्य अधिवक्ताओं ने बधाई दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.