संभल, फरवरी 16 -- गांव मौलागढ के राधा माधव मंडप अखिल भारतीय अंबेडकर युवक संघ व अंबेडकर मेमोरियल कमेटी के तत्वावधान में बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें समाज के लोगों ने काफी संख्या में भाग लिया। बैठक में सर्व सम्मति से अधिवक्ता विनोद कुमार आंबेडकर जन्मोत्सव समारोह समिति का अध्यक्ष चुना गया। साथ ही आंबेडकर जन्मोत्सव समारोह को लेकर बैठक में चर्चा की गई। इस दौरान योगेश कुमार, सतीश प्रेमी, जसवंत सिंह, विनोद कुमार, अरविंद आंबेडकर, हितेश कुमार, बृजगोपाल, हिरदेश कुमार, नत्थूलाल, कोकाराम आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...