महाराजगंज, दिसम्बर 13 -- भिटौली, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के भैंसा में बीते 7 दिसंबर को रास्ते के विवाद को लेकर विनोद तिवारी की हत्या के मामले में पूर्व विधान परिषद सभापति गणेश शंकर पांडेय व सपा का प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को पीड़ित परिवार से मिला। घटना की जानकारी लेकर मदद का आश्वासन दिया। सपा प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि घटना को राष्ट्रीय अध्यक्ष के संज्ञान में लाया जाएगा। विनोद तिवारी हत्याकांड में छह आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज है। भिटौली पुलिस पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। अन्य आरोपितों की घटना में भूमिका पर जांच चल रही है। इस मामले में गुरुवार को पूर्व सभापति गणेश शंकर पांडेय विनोद तिवारी के परिजनों से मिले। शोक संतप्त परिजनों को ढांढस बंधाया। हर संभव सहायता का भरोसा दिया। शुक्रवार को सपा पदाधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल ...