देहरादून, अप्रैल 5 -- पुलिस के अपर उप निरीक्षक विनोद बिष्ट और आरक्षी सुधीष खत्री प्रदेश के पहले साइबर कमांडो बने हैं। दोनों ने आईआईटी कानपुर में 06 महीने का साइबर कमांडो प्रशिक्षण प्राप्त किया। जल्द दो अन्य उप निरीक्षक आशीष गुसाईं और राजेश ध्यानी भी साइबर कमांडो बन जाएंगे। दोनों एनएफएसयू दिल्ली से प्रशिक्षण ले रहे हैं। एसटीएफ के एसएसपी नवनीत भुल्लर ने शनिवार को जारी बयान में यह जानकारी दी। भुल्लर ने बताया कि साइबर सुरक्षा क्षमताओं को बढ़ाने और बढ़ते साइबर खतरों को देखते गृह मंत्रालय भारत सरकार की ओर से साइबर कमांडो की विशेष शाखा की स्थापना की जा रही है। प्रथम चरण में चयनित अभ्यर्थियों को 07 अक्तूबर 2024 से 04 अप्रैल 2025 तक आईआईटी कानपुर में साइबर कमांडो प्रशिक्षण दिया गया। इसमें उत्तराखंड से उप निरीक्षक विनोद बिष्ट और आरक्षी सुधीष खत्री ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.