महाराजगंज, जुलाई 30 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। उत्तर प्रदेश लोक निर्माण विभाग मिनिस्टीरियल एसोसिएशन का द्विवार्षिक अधिवेशन व पदाधिकारियों के निर्वाचन संघ भवन लोक निर्माण विभाग में हुआ। इसमें विनोद साहनी को अध्यक्ष और अशोक यादव को जिला मंत्री बनाया गया। चुनाव एसोसिएशन के प्रान्तीय अध्यक्ष पद्मनाभ द्विवेदी, क्षेत्रीय अध्यक्ष गोरखपुर क्षेत्र जनमेजय पाण्डेय, क्षेत्रीय मंत्री नागेन्द्र पाल, मुख्य चुनाव अधिकारी अरूण कुमार सिंह, जिला अध्यक्ष गोरखपुर माहेश्वर शरण सिंह, सहायक चुनाव अधिकारी समीउल्लाह खॉ, जिला वित्त मंत्री, गोरखपुर कुंवर नीलमणि सरोज की देखरेख हुआ। इस गठन में विजय कुमार यादव को कार्यकारी अध्यक्ष, श्रवण कुमार सिंह को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, धर्मजीत यादव को उपाध्यक्ष बनाया गया। इसके अलावा संयुक्त मंत्री सुरेन्द्र कुमार, संगठन मंत्री मिमां...