रांची, सितम्बर 28 -- रांची। बरियातू हाउसिंग कॉलोनी स्थित विनेक्स क्लब दुर्गा पूजा समिति के पंडाल का उद्घाटन सोमवार को होगा। यह पंडाल भगवान बिरसा मुंडा की जीवनी और दिशोम गुरु शिबू सोरेन के योगदान पर आधारित है। पंडाल का निर्माण मिट्टी, जूट, बांस और बोरी जैसी इको-फ्रेंडली (पर्यावरण-अनुकूल) चीजों से किया गया है। पंडाल के अंदर और बाहर जंगल और पहाड़ों का आभास मिलेगा। क्लब के राणा रणधीर महेंद्रु ने बताया कि महासप्तमी से लेकर दशमी तक माता को भोग लगाया जाएगा, जिसका वितरण भक्तों के बीच अनवरत जारी रहेगा। संजय मिनोचा, राणा रणधीर महेंद्रु, कुलदीप राज महेंद्रु, सुनील कुमार महेंद्रु, सुनील सिंह, चंद्रशेखर प्रसाद, विकास कुमार, गौरव पांडे, सनी, पीयूष दुबे, अमित दास, उज्जवल प्रकाश और अन्य सदस्य पूजा के सफल आयोजन में योगदान दे रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.