मुरादाबाद, जनवरी 12 -- मुरादाबाद। मंडल रेल प्रबंधक, मुरादाबाद मंडल का कार्यभार सोमवार को विनीता श्रीवास्तव ने ग्रहण कर लिया। भारतीय रेल यांत्रिक इंजीनियर सेवा (आईआरएसएमई) की 1994 बैच, एससीआरए 1991 बैच की अधिकारी विनीता श्रीवास्तव को निवर्तमान मंडल रेल प्रबंधक राजकुमार सिंह ने कार्यभार सौंपा। नई डीआरएम ने मंडल के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर मंडल की वर्तमान कार्यप्रणाली, यात्री सुविधाओं, संरक्षा, समयबद्धता तथा चल रही विकास योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट किया कि यात्री सुरक्षा, बेहतर यात्री सुविधाएं, समयपालन, स्वच्छता तथा संरक्षा उनकी प्राथमिकताओं में शामिल रहेंगी। मुरादाबाद मंडल को भारतीय रेल के उत्कृष्ट मंडलों की श्रेणी में लाने के लिए टीम भावना के साथ तीव्र गति के साथ कार्य किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...