देहरादून, नवम्बर 21 -- उत्तराखंड बेरोजगार संघ ने उपनल कर्मचारियों के विनियमितीकरण किए जाने का विरोध किया है। संघ ने कहा कि जरूरत पड़ी तो कोर्टका दरवाजा खटखटाया जाएगा। इसके लिए भी विधिक राय ली जा रही है। शुक्रवार को प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता में उत्तराखंड बेरोजगार संघ के अध्यक्ष राम कंडवाल ने कहा कि उपनल जिस उद्देश्य के लिए बनाया गया था वह उद्देश्य पूरा नहीं हुआ। कहा कि पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों को लाभ मिलना था लेकिन बैक डोर के रास्ते और नेताओं के चहेतों को नौकरी दी गई। दावा किया कि उत्तराखंड में उपनल से कार्यरत 22000 नौकरी में सिर्फ 6000 पात्र लोग हैं। कहा कि उपनल कर्मचारियों के आंदोलन का वह विरोध नहीं कर रहे हैं लेकिन उपनल कर्मचारी के विनियमितीकरण का विरोध किया जाएगा। कहा कि प्रदेश में बेरोजगारों का हनन हो रहा है। कहा कि ...