चतरा, फरवरी 6 -- चतरा, संवाददाता। शहर के किशनपुर मुहल्ला निवासी महेश यादव की बहु विनिता कुमारी (पति शिक्षक संतोष यादव) ने यूजीसी नेट परीक्षा में सफलता हासिल की है. विनिता ने इस परीक्षा में 168 अंक व 84.55 परसेंटाइल प्राप्त कर उच्च शिक्षा में पीएचडी के लिए क्वालीफाई किया है. विनिता की इस सफलता से उनके परिवार में खुशी व गर्व का माहौल है. परिजनो का कहना है कि विनिता ने पारिवारिक जिम्मेदारियों के साथ कठिन परिश्रम, अनुशासन व आत्मविश्वास के बल पर यह उपलब्धि हासिल की है. विनिता शुरू से ही पढ़ाई के प्रति गंभीर रही हैं और उन्होंने निरंतर मेहनत कर यह मुकाम हासिल किया. विनिता कुमारी ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, पति, परिवारजनों व शिक्षकों को दिया है. कहा कि यूजीसी नेट परीक्षा क्वालीफाई करना उनका सपना था, जिसे पूरा किया. वह शोध व उच्च शिक्षा के क्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.