रांची, मार्च 22 -- सिल्ली, प्रतिनिधि। सिल्ली और आसपास के गांवों में होने वाले अवैध बालू खनन के मामले में रांची डीसी ने बीडीओ से जानकारी लेते हुए विस्तृत रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है। इसको लेकर बीडीओ अनिल कुमार ने शनिवार को इलाके के सभी बालू कारोबारियों को कार्यालय बुला कर दिशा निर्देश दिए कि बिना चालान का बालू परिवहन नहीं करें। उन्होंने बालू परिवहन की डेली रिपोर्ट प्रखंड कार्यालय को उपलब्ध कराने का भी निर्देश दिया। वहीं उन्होंने चेतावनी दी कि अवैध रूप से बालू परिवहन पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.